जहरीली शराब पीने से 08 मरे एक दर्जन से अधिक बीमार,सीएम हुए शख्त लगेगा रासुका



प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में जहरीली शराब पीने से 08 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर मरीजों का इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों पर तत्काल एनएसए की कार्रवाई की जाए। घटनास्थल पर डीएम-एसपी के अलावा एसडीएम रंजीत सिंह, जिला आबकारी अधिकारी और वन अधिकारी भी पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के अंतर्गत गांव करसुआ में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि मरने वालों ने गांव के ही ठेके से शराब खरीद कर पी थी. मरने वालों में दो करसुआ में स्थित एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के ड्राइवर हैं. मौके पर अफसर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.अलीगढ़ के गांवों में जहरीली शराब से मौत के बाद दहशत का माहौल है. इसके साथ ही लोगों में गुस्सा भी है. अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि अभी तक 08 लोगों की मौत हुई है. मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी निकल कर आएगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी. सात लोगों की मौत के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने  शराब ठेका को अपने कब्जे में ले लिया है. इस दौरान ग्रामीणों ने शराब ठेका के खिलाफ हंगामा करने की भी खबर सामने आ रही है.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ