यूपी में फिर बढ़ा लॉकडाउन,अब 31 मई सुबह 7 बजे तक रहेगा लागू,जाने क्या है गाइड लाइन



प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच सरकार द्वारा लगाए गए आंशिक लॉकडाउन और सख्ती के बाद मामलों में आई कमी को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को एक बार फिर से बढ़ाने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में 31 मई सुबह 7:00 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू को विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद लगाये गए आंशिक लॉकडाउन के बाद डेली आंकड़ों में कमी दिखाई दे रही थी। सरकार का मानना है कि लॉकडाउन लगाने की वजह से कोरोना की चेन को ​ब्रेक करने में मदद मिल रही है. इसको देखते हुए सरकार ने एक बार ​फिर लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. अब उत्तर प्रदेश में आगामी 31 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं के अलावा सारी चीजों पर पाबंदी होगी।
उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है। इसी भावना के साथ हमने कोविड की इस द्वितीय लहर में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की नीति अपनाई है। वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी. इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी गयी है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस