अनाज व्यापार संघ के संरक्षक राजेन्द्र कपूर उर्फ राजू का कोरोना से निधन,व्यापारियों में शोक



जौनपुर। जनपद में अनाज व्यापार संघ के संरक्षक राजेन्द्र कपूर उर्फ राजू कपूर का कोरोना संक्रमण के चलते बीती रात लखनऊ स्थित मेदान्ता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की खबर आते ही जनपद के अन्दर व्यापार जगत शोक में डूब गया है। 
यहां बता दे कि राजेन्द्र कपूर डा अजीत कपूर के बड़े भाई रहे और गल्ला मंडी में बड़े आढ़तियों मे शामिल रहे। वर्तमान समय में अनाज व्यापार संघ के संरक्षक के रूप में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर लड़ते रहे हैं। 
खबर है कि विगत 20 दिन पहले कोरोना संक्रमण से संक्रमित हो गये जौनपुर में उपचार की व्यवस्था न होने के कारण परिजन उन्हें लखनऊ स्थित मेदान्ता अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था बताया जा रहा है कि आक्सीजन लेबल जब गिरने लगा तब आक्सीजन की व्यवस्था अस्पताल नहीं कर सका जिसके परिणाम स्वरूप रात्रि में 12 बजे के आसपास उनकी सांसे थम गयी। 
कोरोना संक्रमण से संक्रमित होने के नाते उनकी डेड बॉडी भी परिवार के लोगों को नहीं दिया गया था। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस