निरीक्षण के समय शिकायत पर डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को पिलायी डांट


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा गत रात्रि जिला अस्पताल में बने एल-2 अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों, स्टाफ नर्सो की शिकायत मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए  सी.एम.एस को वेतन काटने का निर्देश दिया। चौकीदार अनिल कुमार को सख्त हिदायत दी कि आवंटित कार्यो का गंभीरता से निवर्हन न करने पे  कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गंभीर मरीजो की सूचना, आवश्यक संसाधन की सूचना तत्काल दें ताकि समय रहते मरीजो के इलाज की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सको की ड्यूटी, राउंड करने का समय डिसप्ले बोर्ड पर लगाने का निर्देश सी एम एस को दिया।        

चिकित्सा अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि अपने कर्तव्यों का सही से पालन करें अन्यथा लापरवाही करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सी.एम.एस पुरुष व महिला को प्रत्येक दशा में अस्पताल की व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर अमिताभ यादव उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस