जौनपुर में कंटेनमेंट जोन खत्म, डीएम का आदेश जाने अब कब से कब तक खुलेंगी दुकाने



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में बनाये गए वृहद कंटेनमेंट जोन  नगर पालिका परिषद जौनपुर,शाहगंज, नगर पंचायत मछलीशहर , मड़ियाहूं को समाप्त कर दिया है और शासन के निर्देशानुसार पूर्व में लागू आंशिक कर्फ्यू को 31मई की सुबह 07 बजे तक बढ़ाया गया है,कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं के अतिरिक्त सभी दुकानें बंद रहेंगी । व्यापारी संघ की सहमति से अब दुकानों को सुबह  07 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान दवा की दुकानें पूर्व  की तरह ही खुलेंगी साथ ही घरेलू सामान ,किराना , चोकर ,खाद- बीज से संबंधित दुकानों को सुबह 07 बजे से दोपहर 01 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस