उत्तर प्रदेश में बढ़ सकता है सरकार कर रही है विचार,जाने कारण क्या है


यूपी में वर्तमान लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक समाप्त हो रही है लेकिन कोरोना के मामले जिस तरह से गांव की तरफ बढ़ रहे हैं ऐसे में  यूपी की योगी सरकार कोई रिस्क लेना नहीं चाहेगी और राज्य में लॉकडाउन एक बार फिर से 24 मई तक के लिए बढ़ाने का मन बना रही है। इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। बता दें कि राज्य में अभी जारी लॉकडाउन 17 मई सुबह सात बजे तक प्रभावी है और इसके बाद इसे एक सप्ताह और बढ़ाया जा सकता है।
लॉकडाउन बढ़ाने के पीछे एक वजह ये है कि अभी तो फिलहाल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है पर गांवों में फैल रहा संक्रमण सरकार के लिए चिंता का सबब बन गया है। सूत्रों के अनुसार सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही आदेश जारी कर सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस