तरूण मित्र के समूह सम्पादक कैलाश नाथ का कोरोना संक्रमण से निधन



जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं  तरूणमित्र के समूह सम्पादक कैलाश नाथ का आज कोरोना संक्रमण के चलते जिला अस्पताल में मौत हो गयी है। इनकी मौत की खबर वायरल होते ही जनपद के सभी पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई है। 
यहां बतादे कि कैलाश जी विगत एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण से संक्रमित हो गये थे इनके  उपचार के लिए परिजन लगातार सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों का चक्कर लगाते रहे। भारी मशक्कत के बाद आज सुबह उन्हें एल 2जिला अस्पताल में बेड मिल सका तब तक काफी विलम्ब हो चुका था कोरोना संक्रमण उन्हें बुरी तरह से अपने आगोश में ले चुका था। सायं काल उनकी सांसे थम गयी ।
उनके निधन पर पत्रकार गण जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य, महामंत्री शम्भू नाथ सिंह,  लोलारक दूबे, राकेश कान्त पाण्डेय,  दीपक सिंह रिन्कू, हसनैन कमर दीपू, राज कुमार सिंह, फूलचन्द यादव, आशीष पाण्डेय,  बृजेश यदुबंशी, मो अब्बास, मंगला प्रसाद तिवारी,मनीष श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी,  लल्लन मौर्य, शशि मौर्य आदि बड़ी संख्या में  पत्रकारों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया है।    

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस