नाबालिग बच्चियों को भगाने वाला मौलवी बिहार से गिरफ्तार अब पहुंच गया जेल



जौनपुर। थाना सरायख्वाजा की पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव के गायब दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी के घर पूर्णिया बिहार से तीसरे दिन देर रात बरामद कर उनको भगाने वाले मौलवी को गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे में जेल रवाना कर दिया है। लड़कियों की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। 
थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपित मौलवी मो हाफिज जमशेद ग्राम हतवाभूना थाना रौटा जनपद पूर्णिया, बिहार का निवासी था। 
क्षेत्र के वसीरपुर गांव के मदरसा वसीरपुर में बच्चियों को पढ़ाता रहा है । मौलवी ने पढ़ने आयी दो नाबालिग सगी बहनों रेशमा एवं नगमा को बहला-फुसलाकर अपने गांव पूर्णियां बिहार भगा ले गया था। दूसरे दिन परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की। पुलिस तुरंत मुअसं 166/21 धारा 363,366 भादवि के तहत पंजीकृत करके हरकत में आई और मौलवी का फोन सर्विलांस पर लगा दिया। जिसका लोकेशन पूर्णिया बिहार मिला और सीओ सदर एवं एसएचओ ने एक पुलिस टीम गठित कर परिजनों के साथ बिहार के लिए रवाना कर दिया। देर रात पुलिस ने मौलवी को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया है। जहां से दोनों लड़कियां भी बरामद हुई हैं।
गिरफ्तार कर जौनपुर लाने के पश्चात दर्ज उपरोक्त मुकदमें में मौलवी की चालान कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ