चिकत्सक एवं स्टाफ सेवा भाव से करें मरीजों का उपचार- डीएम जौनपुर



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विकासखण्ड सिरकोनी के हौज में ट्रामा सेंटर में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण  किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों के अटेंडेंट से पूछा कि किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है, जिस पर उनके द्वारा बताया गया कि चिकित्सक के द्वारा समय से दवाई, खाना-पानी दिया जाता है।  यहाँ किसी प्रकार की समस्या नहीं है।  जिलाधिकारी ने  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार को निर्देशित किया  कि अस्पताल की नियमित रूप से साफ- सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी  डॉ राकेश सिंह को निर्देश दिया है कि मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए अन्यथा कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान  अस्पताल में लगाया गया सी.सी.टी.वी कैमरा चालू हालत में मिला। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स को सेवा भावना से मरीजों का ईलाज करने को कहा। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनूपम शुक्ला, डॉ आर.के सिंह , सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ