पीएनबी बैंक प्रबन्धक की गोली मारकर हत्या एवं 41 लाख रुपए की लूट,पुलिस बदमाशो की तलाश में जुटी


जौनपुर। जनपद जौनपुर के थाना जलालपुर क्षेत्र स्थित ग्राम कुसियां के मूल निवासी पीएपबी बैंक के प्रबन्धक फूलचन्द राम 45 वर्ष की बदमाशो ने बैंक से घर लौटते समय दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है घटना थाना फूलपुर क्षेत्र स्थित पिंडरा गांव के पास की है। इस दौरान स्कार्पियो में 41 लाख रुपये से भरा एक थैला लूटकर बदमाश दूसरी स्कार्पियो से जौनपुर की ओर भाग निकले। स्कार्पियो के अंदर बैंक प्रबंधक से पहले दो बदमाशों ने बैठकर कुछ देर के लिए बातचीत की। इसके बाद गले के दाहिनी तरफ सटाकर एक गोली मार दी। पुलिस ने खून से लथपथ बैंक प्रबंधक को एंबुलेंस से पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण, सीओ  पिंडरा और फूलपुर पुलिस प्रबंधक के चालक और एक अन्य साथी को हिरासत में लेकर छानबीन में जुट गई है। 
जौनपुर जिले के जलालपुर के कुसिया गांव निवासी फूलचंद्र राम 45 वर्ष पिंडरा स्थित करखियांव पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। शाम पांच बजे करीब चालक संजय कुमार और एक अन्य सुनील पटेल के साथ बैंक से अपनी स्कार्पियो में सवार होकर बाबतपुर के लिए निकले। रास्ते में कैथोली गांव के पास स्कार्पियो रुकी और यहां एक अन्य स्कार्पियो से कुछ लोग पहुंचे। प्रबंधक के इशारा करने पर दूसरी स्कार्पियो में सवार दो युवक गाड़ी में आकर बैठ गए। दोनों के बैठने के बाद गाड़ी यूटर्न ले ली। पिंडरा गांव के पास दूसरी स्कार्पियो सवारों ने ओवरटेक कर प्रबंधक की गाड़ी को रोक लिया। इसी बीच पहले से स्कार्पियो में बैठे दो युवकों में एक ने प्रबंधक के गले की दाहिनी तरफ सटाकर गोली मार दी। यह देखते ही सहमे चालक संजय कुमार व अन्य साथी सुनील पटेल जान बचाकर गाड़ी से कूदकर भाग निकले। इस दौरान रुपयों से भरे दो थैले में से बदमाशों ने एक थैले को लूट लिया और जौनपुर की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो में छह लाख रुपये बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन टीमें लगाई गई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ