कांग्रेस का जौनपुर में “सेवा सत्याग्रह” के तहत “मेरा गांव-मेरा अभियान” कार्यक्रम शुरू



कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा चौरासी सौ पैकेट कोरोना होम आइसोलेशन उपचार के लिए दवाएं जौनपुर भेजी गयी-फैसल हसन तबरेज


जौनपुर। भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा 25 मई से 'जिम्मेदार कौन?' के नाम से अभियान शुरू किया गया है कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में आम जनता की सेवा के लिए “सेवा सत्याग्रह” कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गयी जरूरी दवाओं की पहली खेप जौनपुर में भेजी गई। कुल 84 सौ पैकेट दवाएं भेजी गयी है जिसमें एक पैकेट दवा की कीमत 480 रूपये हैं। गौरतलब है कि महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा  कोरोना होम आइसोलेशन उपचार के लिए भेजी गयी यह दवाएं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चिकित्सीय परामर्श पर दी जाएगी।


कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के कई जिलों में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर भेजकर फौरी तौर पर राहत पहुंचाने का अभियान पहले ही शुरू कर दिया था।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय जौनपुर पर दवा वितरण कार्यक्रम का आरंभ करते हुए अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी फैसल हसन तबरेज ने कहा कि सरकार की समस्त घोषणाएं हवा हवाई है जिनसे लोगों के जीवन की रक्षा नहीं हो सकती है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक-एक गांव में 20 से 80 लोगों तक की मौत हो गयी।सरकार गांवों में हो रही मौतों के आंकड़े छिपाने के लिये उनकी मौतों को कोरोना से हुई मौत नहीं मान रही है।कांग्रेस इन्हीं सारी गड़बडि़यों को जनता के सामने उजागर भी करेगी।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी पदाधिकारी न्याय पंचायत स्तर तक कि कमेटियों के माध्यम से गांव-गांव कोरोना लक्षण वाले संक्रमितों व होम आइसोलेशन के मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के आधार पर दवाएं उपलब्ध करायेंगे। गांव-गांव सेनेटाइजेशन का अभियान सेवा सत्याग्रह के अंतर्गत “मेरा गांव -मेरा अभियान” में वृहद स्तर पर चलाया जायेगा। फैसल हसन के मुताबिक संकटकाल मे कांग्रेस पूर्व से ही बड़े स्तर पर कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, प्लाज्मा व रक्तदान कर सेवा में लगातार लगी है।सरकार से लोगों को उम्मीद थी कि वो इस भयावह स्थिति से निपटने के लिए पहले की तैयारियों एवं देश में उपलब्ध संसाधनों का पूरा इस्तेमाल लोगों की जान बचाने के लिए करेगी‌ लेकिन सरकार पूरी तरह से मूकदर्शक मोड में चली गई और पूरे देश में एक पीड़ादायी स्थिति पैदा हुई।

हमारी नेता सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी के प्रेरणा से कांग्रेस पार्टी कोविड महामारी में जन सामान्य की सेवा करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है हमारे साथी कार्यकर्ता अपने सेवा सत्याग्रह के साथ जन जन तक पहुंचेंगे। वे कोरोना पीड़ितो, मरीजों उनके परिवारों और ग्राम समाज की हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे।राजनीति में मतभेदों से परे हटकर लोगों की मदद करना आज इंसानियत का तकाजा है। हमने बड़े-बड़े तूफान झेले हैं मगर हमारी इंसानियत और देशभक्ति ने हमें कभी निराश नहीं किया। हम सब एक दूसरे के सहयोग से अपने गांव अपने देश को बचा सकते हैं।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र निषाद, देवानंद मिश्रा, डॉ. प्रमोद सिंह, विकास तिवारी, अजय सोनकर, राज कुमार गुप्ता, अतीक अहमद, संजय विश्वकर्मा, डॉ.सन्तोष गिरी,श्याम शंकर उपाध्याय, राजीव निषाद, दिनेश तिवारी,अनिल सोनकर,विपिन यादव, लालता चौधरी,विनय तिवारी, देवेन्द्र मौर्य,अभय पाठक,विकास अस्थाना,चन्द्रकेश प्रजापति, इकबाल हुसैन आदि उपस्थित रहे संचालन विशाल सिंह हुकुम ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस