फैज में नौकरी लगने पर प्रेमिका से शादी करने से इनकार किया तो लड़की खुद पहुंच गई बारात लेकर जानें क्या है पूरा मामला


एक साल से प्रेम सम्‍बन्‍ध बना कर लड़की का शारीरिक शोषण करने वाला युवक सेना में नौकरी पाने के बाद अपना मन बदल दिया और जब उसने शादी से इनकार कर दिया। तो उसके बाद लड़की ने जो कारनामा किया वह अब चर्चा का बिषय बन गया है। जी हां जनपद गोरखपुर के चौरी चौरा के सरदार नगर इलाके  के रामपुर गाँव में प्रेमी के घर खुद परिवार के साथ बारात लेकर पहुंच गई। 
लड़के के दरवाजे पर रो-रोकर लड़की ने बताया कि लड़के की दो दिन बाद दूसरी लड़की से शादी होने वाली है। इस बात की भनक लगी तो वह बुधवार को गाजे-बाजे के साथ अपने परिवारीजनों को लेकर लड़के के घर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लड़के और लड़की के साथ दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। अब दोनों ओर से सुलह की कोशिशें हो रही हैं। 
जानकारी के अनुसार झंगहा थानाक्षेत्र के कटहरिया निवासी एक लड़की का प्रेम प्रसंग चौरीचौरा के सरदारनगर इलाके के रामपुर रकबा निवासी एक लड़के से था। एक साल पहले लड़की ने लड़के के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उसका कोर्ट में मामला चल रहा है। लड़की का कहना है कि लड़के की नौकरी सेना में लगने के बाद से ही वह शादी करने से मुकर गया। अब लड़के की दो दिन बाद शादी होने वाली है।
लिहाजा लड़की अपनी, मां, पिता और अन्य परिजनों को साथ लेकर बाजे के साथ बारात लेकर बुधवार को लड़के के घर पहुंच गई। लड़के के घर के बाहर परिजनों के साथ लड़की खड़ी हो गई और बैंड बजवाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को लॉकडाउन का हवाला देकर मनाने की कोशिश की लेकिन लड़की की मांग थी लड़के को उसके सामने बुलाया जाए और कार्रवाई की जाए। अन्‍यथा वह आत्महत्या कर लेगी। किसी तरह पुलिस उसे और लड़के के पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर थाने ले आई। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस