शाहगंज स्टेशन पर आत्महत्या युवक ने क्यों किया,जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा था


जौनपुर। शाहगंज स्टेशन के पास ट्रेन के समक्ष कूद कर आत्महत्या करने वाले युवक के पास से मिले सुसाइड नोट ने पूरे मामले में जो ट्विस्ट किया है वह खासा चौकानें वाला है। घटना के बाद अब जीआरपी पुलिस जांच कर रही है। खबर है कि झारखंड में प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने जौनपुर के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। उसके पास से मिले सुसाइड में लिखा है कि उसकी मौत के लिए उसकी प्रेमिका के परिवार के लोग जिम्मेदार हैं। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के अशोकपुर कला (खेमनापुर) निवासी प्रवीण कुमार (23) पुत्र रामबुझारत ने बुधवार की रात शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पंजाब में नौकरी करता था। 
वहीं पर झारखंड निवासी एक परिवार की युवती से प्रेम हो गया। दोनों वहां से भाग निकले थे। युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ झारखंड में अपनी पुत्री को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की पैरवी करने के लिए जब वह भी झारखंड जाता था तो वहां प्रेमिका के परिजन उसकी पिटाई करते थे। सुलह करने के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की जाती थी। इससे क्षुब्ध होकर वह जान दे रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस