भूमि को लेकर होते है अपराध,पुलिस इसे लेकर रहेगी गम्भीर - अजय कुमार साहनी नवागत कप्तान



जौनपुर। जनपद में पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत पुलिस कप्तान अजय कुमार साहनी ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कानून व्यवस्था में सुधार इसी मंशा के अनुरूप जिला पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाई जाएगी। ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा कि अपराधियों के बचने का कोई रास्ता न हो और कोई बेगुनाह फंसने न पाए।  
कार्यभार संभालने के बाद एसपी पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से प्रथम मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकतर भूमि संबंधी विवादो के कारण अपराध होते हैं इसलिए इसे गंभीरता से लिया जाएगा। भूमि संबंधी विवादों से संबंधित धोखाधड़ी आदि मामलों में थानेदार सीओ अथवा एएसपी की अनुमति के बिना मुकदमा दर्ज नहीं कर सकेंगे। थानाध्यक्षों से लगातार संवाद कायम रखा जाएगा ताकि वे किसी के दबाव में आकर न तो मुकदमा दर्ज करें और न ही दोषियों को छोड़ें। उन्होंने कहा कि शहर को जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पटरी दुकानदारों के पुनर्वास की व्यवस्था कराई जाएगी। छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने को बैंकों के सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय करने के साथ ही बराबर निगरानी कराई जाएगी। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही मातहतों संग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस