थाना को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पहुंच गया सलाखों के पीछे



जौनपुर। थाना सुरेरी पुलिस ने जिले के दो थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पोस्टर थाना सुरेरी के बोर्ड एव॔ गेट पर चस्पा करने वाले युवक लक्ष्मीकांत दूबे पुत्र पारस नाथ दूबे ग्राम भदखीन दुबान थाना सुरेरी को घटना कारित करने के 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार कर दर्ज मुअसं.61/21 तहत जेल रवाना कर दिया है। 
बता दें बीते 28 जून 21 को सुबह  आम जनों सहित पुलिस की नजर थाना के बोर्ड पर पड़ी तो लोग दंग रह गये और दहशत में आ गये थे। थाने के बोर्ड पर पोस्टर चस्पा था जिसमें डी 33 कोड कर लिखा था कि रामपुर से कठवतिया जाने वाला मार्ग अक्टूबर तक नहीं बना तो थाना रामपुर एवं सुरेरी दोनों को बम से उड़ा दिया जायेगा। 
इस पोस्टर को वायरल होते ही विभाग में हडकंप मच गया यहां तक कि एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह को बयान जारी करना पड़ा कि इसे पुलिस ने संज्ञान में लिया और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है। थाना सुरेरी पुलिस ने पोस्टर चस्पा करने वाले की तलाश शुरू कर दिया आज लक्ष्मीकांत दूबे का पता चलते ही गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि इसके गिरोह में शामिल जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

             

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस