हैरतअंगेजः जयमाल के पहले दूल्हन ने खुद किया हर्ष फायरिंग, फिर डाली वरमाला



शादी के कार्यक्रम एक में दबंग दूल्हन ने ऐसा कारनामा कर दिया कि घराती बाराती सभी दंग रह गये जब बात पुई तक पहुंची  तो अब  छान बीन चल रही है। जी हां घटना जनपद प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने के पास एक गांव की है जहां बीते रविवार की रात एक शादी में दुल्हन ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले गोली चलाई फिर दूल्हे को वरमाला पहनाई। लाल जोड़े में सजी दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

जेठवारा थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर एक गांव में रविवार रात बारात आई थी। जयमाल के लिए आकर्षक मंच सजा था। रात करीब 11 बजे लाल जोड़े में सजी दुल्हन जयमाल के लिए घर से निकली तो साथ चल रही महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। दुल्हन जयमाल के मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी तभी पास मौजूद एक व्यक्ति ने उसके हाथ में रिवाल्वर थमाई इसके बाद दुल्हन ने मंच पर चढ़ते ही पहले रिवाल्वर से हर्ष फायर झोंका उसके बाद वरमाला पहनाई। दुल्हन के रिवाल्वर से गोली चलाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने आश्चर्य व्यक्त  करने के साथ तालियों बजा कर खुशी जताई।


दूसरे दिन यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इलाके में दुल्हन का रिवाल्वर से फायर करना चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि एसओ जेठवारा संजय पांडेय ने शादी में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने की जानकारी से इनकार किया। फिर कहा कि अब इसके सच का पता  लगाया जायेगा । अगर ऐसा हुआ है तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस