भाजपा नेता ने अपनी बूढ़ी मां को घर से बाहर निकाल कर जानें कैसे मां बेटे के रिस्ते को कलंकित किया




आज समाज में एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर जिस मां-बाप अपने बच्चों की पढ़ाई- लिखाई से लेकर उनके जीवन को संवारने के लिए खुद का जीवन समर्पित कर देते है वही बच्चे बड़े होने पर अपने मां बाप को बेसहारा क्यों छोड़  देते है। बुढ़ापे में उनकी सेवा करने के बजाए अपने मां बाप को घर से धक्के मार कर निकाल देते हैं । ऐसा ही एक मामला  प्रदेश के हमीरपुर जिले से  सामने आया है। जहां पर सत्ता के मद में चूर एक बीजेपी नेता ने अपनी बूढ़ी और बेबस मां को घर से निकाल दिया । अब उस बीजेपी नेता की मां वृन्दावन में भटक रही हैं । आपको बता दें, उस बूढ़ी और बेबस मां की कहानी जब एक भक्ति चैनल ने सुनी तो उन्होंने बेबस मां की कहानी को सबको सुनाने का फैसला लिया । इसके बाद भक्ति चैनल के कथा वाचक ने मां के दर्द को लाइव दिखाया है । 
भक्ति चैनल ने जब इस बुजुर्ग महिला की दुःख भरी दस्ता को लाइव सुनाया, जिसे सुन सभी दंग रह गए । कथा वाचक ने अपने लाइव शो में बताया कि कैसे बेटों ने एक बूढ़ी मां को अकेले भटकने के लिए वृंदावन के वृद्ध आश्रम में छोड़ दिया। चैनल के अनुसार बृद्धा के तीनों बेटों ने ना केवल अपनी मां को घर से निकाला बल्कि उनके साथ मारपीट करने की भी कोशिश की । अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । बुजुर्ग महिला के तीन बेटे खबरों की माने तो बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे का नाम प्रमोद अग्रवाल बताया है जो भाजपा का नेता और मंडल अध्यक्ष है । बुजुर्ग महिला के तीन बेटे हैं । लेकिन किसी ने भी अपनी मां की अपने घर रखने  और उनकी सेवा करना उचित नहीं समझा । जिसके चलते आज उनकी मां वृन्दावन में भटकने पर मजबूर है । बेटे को नहीं इस बात की खबर वीडियो के वायरल होने के बाद पता चला कि बुजुर्ग महिला हमीरपुर के भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष की मां है । जो दर दर की ठोकरें खा रही है । वीडियो के वायरल होने के बाद जब उनके बेटे प्रमोद अग्रवाल से इसके बारे में चैनल के लोंगो द्वारा  बात की गई तो उनका कहना था कि ये बात सच है कि वो उनकी मां हैं लेकिन वो उनकी बहन के घर पर रह रही थी , उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि कैसे ये चीजें हुई ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस