कीर्ति कुंज फर्म के मालिक नन्हे लाल वर्मा के आफिस घर पर आय कर विभाग का छापा


 
जौनपुर। जनपद मुख्यालय पर स्वर्ण व्यवसायी  कीर्ति कुंज फर्म के एमडी नन्हे लाल वर्मा के घर और ऑफिस पर एक साथ आयकर विभाग की टीम द्वारा छापेमारी से पूरे सर्राफा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। कर चोरी के शक में बीते 10 दिन के अंदर आय कर विभाग द्वारा जनपद यह दूसरा मौका है जब शहर में इनकम टैक्स की टीम ने छापामारी की कार्यवाई की है। 
कुछ दिन पहले ही शराब एवं होटल कारोबारी ओमप्रकाश जायसवाल के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। अभी उस मामले को लोग भूले भी नहीं कि आज शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने कीर्ति कुंज ज्वेलर्स के एमडी के  यहां शहरी आवास एवं कार्यालय पर धमक पड़ी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चहारसू चौराहा स्थित नन्हे लाल सेठ की दुकान है। वह कीर्ति कुंज के विभिन्न फर्मों के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
आय कर विभाग के टीम ने छापामारी के दौरान सभी कर्मचारीयों सहित फर्म के प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं अभिलेखों की छानबीन शुरू कर दिया है टीम किसी को न तो अन्दर आने दे रही है नही किसी को बाहर निकलने की अनुमानित प्रदान कर रही है। सूत्र बताते है कि कीर्ति कुंज के मालिकान द्वारा स्वर्ण व्यवसाय से लेकर आटो मोबाइल दोनों फर्मो से बड़े पैमाने पर सरकारी टैक्स की चोरी का खेल किया है इसकी शिकायत मिलते ही आय कर विभाग की टीम ने छापामारी कर दिया है। सच का खुलासा तो छानबीन के बाद ही साफ हो सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस