मामूली विवाद में पट्टीदारों ने लाठी से पीट कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस छानबीन में जुटी


जौनपुर। थाना लाइनबाजार क्षेत्र स्थित ग्राम कुद्दुपुर में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की लाठी डण्डे से पीटकर हत्या दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। हलांकि अभी पुलिस के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नही है। 
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव के निवासी अतुल सिंह 37 वर्ष आज शाम लगभग सात बजे के आसपास घर पर बरामदे में रखा तखत को अपने कमरे ले जा रहे थे इसी बात को लेकर पट्टीदारो के विरोध किया और आपस में विवाद शुरू हो गया। ग्रामीणों के अनुसार गुस्साये   दूसरे पक्ष के लोंगो ने अतुल सिंह पर लाठी डण्डे से हमला कर दिया। इतना मार दिया कि हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए हमलावर खुद ही अतुल का इलाज कराने के लिए किसी निजी चिकित्सालय ले गये जहां पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद वे लोग शव को गांव पर ले आये। इसी बीच ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस