अब पूर्वांचल पब्लिक पार्टी के बैनर तले होगा पूर्वांचल राज्य के लिए संघर्ष - राज कुमार ओझा



जौनपुर। पूर्वांचल राज्य गठन मोर्चा के संस्थापक राज कुमार ओझा आज मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि विगत दो दशक से पूर्वांचल राज्य के गठन हेतु संघर्ष कर रहा हूँ किसी भी राजनैतिक दल ने इस ओर ध्यान नहीं दिया इसलिए अब आज एक राजनैतिक दल की घोषणा करते है जिसका नाम पूर्वांचल पब्लिक पार्टी (पीपीपी) होगा। 
श्री ओझा ने कहा कि इसी राजनैतिक पार्टी के बैनर तले अब पूर्वांचल राज्य के गठन की लड़ाई हेतु आन्दोलन को गति प्रदान किया जायेगा। ओझा कहते है कि यह राजनैतिक दल अपने आप को अभी पूर्वांचल के जिलों तक ही सीमित रखेगा। पूर्वांचल राज्य गठन के बाद आगे कदम बढ़ाने पर विचार करेगा। पूर्वांचल राज्य गठन के बाद पूर्वांचल के जिलो का पूर्ण विकास संभव है। पार्टी के रजिस्ट्रेशन हेतु प्रक्रिया शुरू हो गयी है अगस्त में निर्वाचन आयोग नयी दिल्ली से रजिस्ट्रेशन होने की पूर्ण संभावना है। 
पूर्वांचल राज्य गठन को लेकर लड़ाई लम्बे समय से लड़ा जा रहा है लेकिन जब पार्टी के बैनर तले आन्दोलन होगा तो देश प्रदेश के जिम्मेदार लोग पूर्वांचल राज्य गठन के लिए मजबूर होंगे। मुद्दा बड़ा है लेकिन संकल्प भी है कि जब तक सफलता नहीं मिलेगी संघर्ष जारी रहेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस