पीसीएस अधिकारी के पत्नी की हत्या, जानें हत्यारा कौन है



राजधानी लखनऊ के तालकटोरा में एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर पीसीएस अफसर धनश्याम वर्मा की पत्नी अनीता वर्मा की हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप सगे भतीजे अजीत वर्मा पर लगा है। हालांकि, भतीजे का शव भी फांसी के फंदे से लटकता मिला है।

बताया जा रहा है कि भतीजे ने हत्याकर खुदकुशी की है। फिलहाल पीसीएस अफसर की पत्नी की हत्या और भतीजे के आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

तालकटोरा थाना क्षेत्र के ई ब्लॉक में पीसीएस अफसर का भतीजा अजीत वर्मा परिवार के साथ ही तकरीबन 10 सालों से रहता था। पानी के पाइप से गला दबाकर पीसीएस की पत्नी की हत्या की गई है। घटना के वक्त पीसीएस अधिकारी के दोनों बेटे घर में ही थे।
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात किसी वक्त वारदात हुई है। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का दावा है कि अजीत डिप्रेशन में था। पुलिस घटना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस