परीक्षा व्यवस्था के निरीक्षण हेतु सात महाविद्यालयों में पहुंचीं कुलपति,दिया यह निर्देश

 
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों की बीएससी कृषि एवं बीए, बीएससी भाग 3 गृह विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षाओं का सोमवार को कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने निरीक्षण किया।
सोमवार की सुबह प्रथम पाली में कुलपति  अपने विशेष कार्य अधिकारी डॉ के एस तोमर के साथ जौनपुर के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज सिद्दीकपुर, गुलाबी देवी डिग्री कॉलेज एवं राम किशुन महाविद्यालय सिद्धिकपुर, मोहम्मद हसन  पीजी कॉलेज,  तिलकधारी महिला महाविद्यालय, शिवांगी  महिला महाविद्यालय सिपाह का निरीक्षण किया।
कुलपति द्वारा स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे तथा कोविड-19 के नियमों के अनुपालन के संबंध में पूछताछ की तथा अति आवश्यक निर्देश दिए। सभी जगह  सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ परीक्षाएं चल रही थी। उन्होंने कहा कि हर हाल में परीक्षा के दौरान कोविड-19 सुरक्षा निर्देशों का पालन होना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस