कांग्रेस नेता और पत्रकार को भातृ शोक,व्यक्त की जा रही है शोक संवेदनायें



जौनपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज एवं पत्रकार तामीर हसन के भाई आदिल ताज का शनिवार को उपचार के दौरान वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में निधन हो गया। निधन की खबर आते ही परिवार सहित शुभ चिन्तको मे कोहराम मच गया। 
मिली जानकारी के अनुसार आदिल घर के अंदर सीढ़ी से पैर फिसलने से नीचे गिरे और ब्रेन हैमरेज हो गया था परिवार के लोग बेहतर उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले गये थे। वहा पर उपचार के दौरान कोमा में गये तो फिर वापस होने के बजाय हमेशा के लिए चिर निद्रा में विलीन हो गये। शव को जौनपुर लाकर शाह के पंजा स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक कर दिया गया। इस अवसर पर राजनैतिक एवं मीडिया से जुड़े बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे। इनके निधन की खबर आते ही कांग्रेस सहित पत्रकार और सभी शुभ चिन्तको द्वारा शोक संवेदना व्यक्त किया गया है। 


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ