पच्चीस हजार का इनामी ठग को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा


लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने राजधानी लखनऊ से आज यानी शनिवार को 25 हजार के ईनामी शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। इस शातिर ठग का नाम सत्यभान शर्मा बताया जा रहा है। यह शातिर ठग उत्तर प्रदेश  के सहारनपुर जनपद का रहने वाला है। इसके बारे में बताया गया है कि ये शातिर ठग सहारनपुर की को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड से करोड़ों की टैक्स चोरी करने वाला ट्रांसपोर्टर है, जिसकी यूपी एसटीएफ को काफी दिनों से तलाश थी। यूपी एसटीएफ ने सत्यभान शर्मा को गिरफ्तार कर एसआईटी (SIT) के हवाले कर दिया है। 
बताया जा रहा है कि ये शातिर ठग एक ही एक्जिट पास व बिल्टी के माध्यम से शराब फैक्ट्री से दो-दो बार शराब के ट्रक निकलवाकर टैक्स चोरी के खेल में शमिल रहता था। इस मामले में करोड़ों की टैक्स चोरी के आरोप में यूपी एसटीएफ इसके पहले भी इनके 8 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। टैक्स चोरी कर फैक्ट्री से शराब निकालने के खेल में शामिल इस शातिर ठग ट्रांसपोर्टर सत्यवान शर्मा पर घोषित 25000 रुपये का इनाम घोषित था। इस शातिर ठग सत्यवान शर्मा के ट्रक के जरिए ही उन्नाव  और कानपुर  के डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में शराब पहुंचती थी। इस शातिर ठग सत्यभान शर्मा का टैक्स चोरी कर शराब सप्लाई का नेटवर्क सहारनपुर  जिले से लेकर राजधानी लखनऊ तक फैला था। टैक्स चोरी के माध्यम से इसने अब तक कई लाख रुपये के राजस्व का चूना सरकार और विभाग को लगाया था। बताया जा रहा है कि आबकारी  सेल टेक्स व पुलिस विभाग में इसकी अच्छी पकड़ रहती थी। तभी शराब फैक्ट्रियों से इसके ट्रकों से सप्लाई की जाने वाली शराब की चेकिंग नहीं की जाती थी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस