जज साहब को जान से मारने की धमकी भरा पत्र, 13 सितम्बर को हत्या की तिथि किया मुकर्रर, जानकारी होने पर पुलिस तलाश में जुटी


राजस्थान के बूंदी से एक जिला जज को जान से मारने की धमकी मिली है। जिला एंव सत्र न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी एक चुट्ठी में लिखकर दी गई है। इस मामले में पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही धमकी देने वाला का खुलासा होगा। जिला जज को जो धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई उसके बारे में पुलिस के अनुसार, जज को यह चिट्ठी पिछले हफ्ते भेजी गई थी। ऐसे में मंगलवार को इस चिट्ठी की जानकारी मीडिया में आने के बाद पुलिस ने आधिकारिक रूप से पूरे मामले में बताया।
धमकी भरे पत्र में लिखा है, "जज साहब... आप अपने आपको बचा सकें तो बचा लेना, लेकिन बचा नहीं पाओगे। आपसे न्याय की उम्मीद नहीं रही। इसलिए माफिया का सहारा लेकर यह कदम उठाना पड़ रहा है। जज साहब... हम 13 सितंबर को आप की हत्या करेंगे। चाहे गोली मारकर, चाहे जहर पिलाकर या सड़क हादसे में, या फिर बम से उड़ा कर।" आगे चिट्ठी में लिखा - 'बम कहां लगा है, पता लगाना आपका काम'। "आपके परिवार ने हमारा कुछ नहीं बिगाड़ा है, नहीं तो हमारा प्लान आपको घर पर बम से उड़ाने का था। अब हमने बम कहां लगाया है, पता लगाना आपका काम है। आपको बचने का मौका दिया जा रहा है। जैसे किसी मुल्जिम को आप अदालत में समय देते हो। पत्र को हल्के में लें तो आपकी मर्जी। वैसे हमने यह सूचना पुलिस को भी दी है।" बता दें, धमकी देने वाला यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले में किसी बड़े अफसर को इसी तरह जान से मारने की धमकी दी गई हैं। वहीं इससे पहले बूंदी के एक अन्य जिला जज, एक न्यायिक मजिस्ट्रेट और एक कलेक्टर को भी ऐसी ही धमकी भरी चिट्ठी मिली है। ऐसे में इस मामले में पुलिस का कहना है कि न्यायिक अधिकारियों पर हमले से जुड़ी चिट्ठियां मिल रही हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जल्द ही अपराधियों का पता लगाने की कोशिश है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस