वर्षात के समय थाना रामपुर में जल जमाव के लिए जिम्मेदार कौन ?, आखिर जल निकसी की व्यवस्था क्यों नहीं


जौनपुर। जनपद का एक ऐसा थाना जो वर्षात होने के साथ ही जल मग्न हो जाता है। पुलिस जन से लेकर आम जन फरियादी तथा अधिकारी भी लबालब भरे पानी से थाना में प्रवेश करते भी है लेकिन विभाग आज तक थाने को जल जमाव से मुक्ति नहीं दिला सका है। जी हां हम बात कर रहे है जनपद जौनपुर और भदोही जिले की सीमा पर स्थित थाना रामपुर की जहां जरा सी भी वर्षात होते ही थाना डूबने लगता है क्योंकि जल निकासी की कोई व्यवस्था यहां पर नहीं है। 
बता दें थाना बनने के पश्चात यहां पर सड़क को उंचा कर दिया गया लेकिन थाने में इकठ्ठा होने वाले पानी के निकासी के लिए नाली की व्यवस्था न तो लोक निर्माण विभाग ने किया नहीं पुलिस विभाग ने ही किया जिसका परिणाम यह है कि थाना परिसर सड़क से लगभग दो तीन फिट नीचे हो गया है। वर्षात होते ही पानी थाना परिसर स्थित मुख्य द्वार से लेकर आफिस तक लबालब भर जाता है। मजबूरन पुलिस और आम फरियादी भी जल मग्न रास्ते से आते जाते है। 
यहां बता दे कि थानो के रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओ के लिए शासन से एक बड़ा बजट भी आता है लेकिन इस थाने के अन्दर होने वाले जल जमाव की समस्या दूर करने के लिए क्यों अधिकारी गम्भीर नहीं हुए यह तो बड़ा सवाल खड़ा होता है। खबर यह भी है कि इस समस्या से निजात के लिए अधिकारियों के पास थाना प्रभारियों द्वारा पत्राचार किया गया है लेकिन उसे अनसुना कर दिया इसके पीछे कारण चाहे जो हो लेकिन वर्षात के जल जमाव से पुलिस और आम जन सभी पीड़ित है। सवाल इस बात का है क्या विभाग के शीर्ष अधिकारी अपने मातहतों की सुविधा के लिए इस समस्या की ओर ध्यान देगे अथवा उन्हे उनके हाल पर छोड़ देंगे। हलांकि ऐसे जल जमाव से भयानक संक्रामक बीमारी का जबरदस्त खतरा बना रहता है। तो क्या विभाग रामपुर की पुलिस को ऐसे खतरों से जूझने के लिए छोड़ देगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस