जिला योजना समिति के लिए हुआ नामांकन, सभी पर्चे बैध पाये गये



जौनपुर। जिला योजना समिति के सदस्य के लिए निर्वाचन हेतु जिला पंचायत सदस्यों में से अनारक्षित पुरुष 10, अनारक्षित महिला 05, अनुसूचित जाति पुरुष 05, अनुसूचित जाति महिला 02, पिछड़ा वर्ग पुरुष 05, पिछड़ा वर्ग महिला 03 सीटों के लिये पूर्वाहन 11.00 बजे से अपरान्ह् 4.00 बजे तक नामांकन किया गया। प्रत्येक सीट पर एक ही नामांकन किये गये जो वैध पाये गये। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला योजना समिति मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारी/जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरश यादव द्वारा किया गया। नामांकन के उपरांत नाम निर्देशन पत्रों की जांच किये गये जिसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजय पाण्डेय कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रुप में उपस्थित थे।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस