पति से नाराज महिला ने ममता का गला घोंट अपने पुत्र की बन गई हत्यारिन,अब पहुंची सलाखों के पीछे



जौनपुर। जनपद के थाना बक्शा क्षेत्र स्थित ग्राम बसालतपुर निवासी धनराज गौतम की पत्नी आरती ने पति से विवाद के कारण आज अपनी ही ममता का गला घोंटते हुए अपने जन्मना एक वर्षीय पुत्र की चाकू से गला काट कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना पर जहां घर में कोहराम मच गया वहीं पर पति की सूचना पर हरकत में आयी पुलिस ने अपने पुत्र की हत्यारिन महिला आरती को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू भी बरामद करते हुए महिला के खिलाफ विधिक कार्यवाई कर रही है। 
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने जारी अपने बयान में बताया कि ऊंचगांव निवासी मुन्ना गौतम की पुत्री आरती की पहली शादी बक्शा थाना क्षेत्र स्थित नौपेड़वां में हुई थी पति से विवाद कर शादी खत्म कर लिया फिर दूसरी शादी बसालतपुर निवासी धनराज गौतम से किया यहां पर भी आरती का पति से विवाद चलता रहा लेकिन यहां आरती को दो बच्चे एक बेटी और एक पुत्र पैदा हुआ था। यहां भी पति से झगड़ा कर घर से उमरपुर चली गयी वहां पर पति से झगड़े का गुस्सा अपने ही जन्मना एक वर्षीय पुत्र पर उतारते हुए उसकी हत्या कर दिया। 
हत्या की खबर वायरल होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति ने पुत्र के हत्या और हत्यारिन मां की खबर पुलिस को दिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर बच्चे की लाश कब्जे में लेते हुए हत्यारिन मां आरती को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारिन आरती ने पुलिस के समक्ष बयान भी दिया कि पति से विवाद के कारण पुत्र की हत्या कर दिया है। पुलिस अब हत्यारिन मां के खिलाफ विधिक कार्यवाई कर जेल भेज दी है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस