समाधान दिवस पर भूमि विवाद पर डीएम के इस आदेश के तहत निपटाये जायेगे मामले


जौनपुर। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली  शाहगंज में जनता की सुनी समस्याएं । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली शाहगंज में जनता की समस्याओं की सुनवाई की गयी। मेवालाल एवं लालचंद्र द्वारा भूमि विवाद की शिकायत की गयी ,जिसे मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश अधिकारियों को  दिया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायते को गुणवत्तापूर्ण स्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में दोनो पक्षो को थाने पर बुलाकर पक्षो को सुनकर भूमि-विवाद के मामलों का निस्तारण करेंगे। भूमि विवाद के मामलों का निस्तारण पुलिस की टीम एवं राजस्व की टीम मिलकर करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायते भूमि विवादों की आती है। इसका निस्तारण अभियान चलाकर करे तथा मौके पर टीम बनाकर भेजे।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ संजय कुमार, उप जिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस