नदी में डूबे किशोर की लाश मिलने पर कार्यवाई करने के बजाय पुलिस सीमा विवाद में क्यों उलझी रही?


जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के कोदैला गांव के पास सोमवार की दोपहर मछली पकड़ने गए युवक और किशोर दोनों वरुणा नदी में डूब गए थे। इनमें से किशोर का शव आज मंगलवार की सुबह बरामद हो गया है। लेकिन पुलिस के रवैये से ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा है। जहां यह घटना हुई है, उस जगह को भदोही जिले की पुलिस और जौनपुर जिले की पुलिस एक-दूसरे की सीमा में होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
जब दोनों डूबे थे तो पुलिस ने उनको ढूंढने के लिए गोताखोर नहीं बुलाए। पुलिस एक-दूसरे की सीमा में घटनास्थल होने का दावा करती रही। मौके पर भदोही जिले की सीमावर्ती पुलिस और जौनपुर जिले की रामपुर थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। ग्रामीण खुद डूबे लोगों की तलाश में थे। देर रात नहीं मिला तो उन्होंने मंगलवार को फिर तलाश की। मंगलवार की सुबह आठ बजे किशोर का शव बरामद हो गया। रामपुर थानाध्याक्ष विजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल भदोही जिले की सीमा में पड़ता है। जौनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लेकर भेज दिया है।
भदोही जिले के नईबाजार चौकी क्षेत्र के गुलौरा गांव निवासी राजेश गौतम का 14 वर्षीय पुत्र सनी रक्षाबंधन पर रविवार को अपने मामा विजयशंकर गौतम के घर आया था। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे सनी अपने ममेरे भाई अजय गौतम(18) पुत्र विजय शंकर के साथ वरुणा नदी के पास गए थे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस