शासन ने नौ आईपीएस अधिकारियों किया तबादला, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी


शासन ने सोमवार को देर रात यूपी के नौ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त समेत मिर्जापुर और आजमगढ़ के डीआईजी भी शामिल हैं। 
तबादले के अनुसार, अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी अखिलेश कुमार को डीआईजी आजमगढ़ जोन बनाया गया है। वहीं डीआईजी मिर्जापुर जोन जे. रविंदर गौड़ को डीआईजी गोरखपुर जोन बनाया गया है। इसके अलावा आजमगढ़ जोन के डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
वहीं डीआईजी प्रतीक्षारत पुलिस मुख्यालय से आनंद प्रकाश तिवारी का अपर पुलिस आयुक्त कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईजी पीटीएस उन्नाव चंद्र प्रकाश को डीआईजी विशेष सुरक्षा बल मुख्यालय के लिए स्थानांतरित किया गया है। वहीं डीआईजी सहारनपुर जोन उपेंद्र कुमार अग्रवाल को डीआईजी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा डीआईजी यातायात लखनऊ धर्मेंद्र सिंह डीआईजी रेलवे लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. प्रीतिन्दर सिंह को डीआईजी गोरखपुर जोन से डीआईजी सहारनपुर जोन भेजा गया है। डीआईजी आरके भारद्वाज एसआईटी लखनऊ से डीआईजी मिर्जापुर जोन की जिम्मेदारी दी गई है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस