फोटोग्राफर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म व मारपीट में न्याय के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन



जौनपुर। प्रदेश के जनपद मेरठ में फोटोग्राफर के साथ घटित घटना को लेकर प्रदेश के फोटोग्राफर आन्दोलित हो उठे है। इसी के तहत आज सोमवार को जौनपुर में फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जौनपुर इकाई के पदाधिकारियों ने भी मेरठ में मनोज ठाकुर के साथ अपराधियों द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म तथा मारपीट की घटना के संबंध में न्याय पाने के लिए विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक  ज्ञापन बजरिए जिलाधिकारी भेजा है।
फोटोग्राफर एसोसिएशन का ज्ञापन लने के पश्चात जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आश्वस्त किया कि मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेज दिया जायेगा।
इस अवसर पर फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार, जिला प्रभारी चंदन श्रीमाली, जिला महामंत्री अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, मछली शहर प्रभारी शत्रुघ्न, सहित दर्जनों फोटोग्राफर कलेक्टर परिसर में पहुंचकर मनोज ठाकुर के साथ हुई घटना के संबंध में न्याय के लिए गुहार लगाया। दोषियों के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग किया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान फोटोग्राफर एसोसिएशन के संरक्षक राजकुमार यादव, बृजेश खरे, अजीत श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, गगन विश्वकर्मा, विनोद साहू, राजेश विश्वकर्मा, पप्पू मौर्य, सुशील प्रजापति, चिंकू फोटोग्राफर, सर्वेश मौर्य, मजनू यादव, आदित्य कुमार, मुन्ना गुप्ता, तिलकधारी मौर्य सहित तमाम फोटोग्राफर उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस