लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का दूसरे स्थापना दिवस समारोह में नये अध्यक्ष ने ली शपथ



जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का दूसरा स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता लायन जय कृष्ण साहू( जैकी ) द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू, जोन चेयरपर्सन दिलीप सिंह व अन्य मंचासीन लोगों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। लायनेस एकता बरनवाल द्वारा ध्वज वंदना की गई। इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा सभी चार्टर सदस्यों का अंगवस्त्रम व माला पहनाकर तथा लायंस पिन लगाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने संस्था की स्थापना कैसे हुई इस सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला। निर्वतमान अध्यक्ष लायन दिलीप सिंह ने संस्था से सम्बंधित अपने खट्टे मीठे अनुभवों को सदस्यों से साझा किया गया तथा सभी लायन व लॉयनेस सदस्यों से नए अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिलाया। जिससे संस्था अपने सेवा कार्यों से मण्डल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सके। अन्त में कार्यक्रम संयोजक लायन कौशल त्रिपाठी और लायन विष्णु सहाय ने आये हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का शानदार संचालन लायन संजय गुप्ता द्वारा किया गया। लायनेस अध्यक्ष चेतना साहू, निवर्तमान अध्यक्ष अर्चना सिंह, सचिव नीतू सिंह व कोषाध्यक्ष सुषमा सोनकर द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। कोषाध्यक्ष लायन अजीत सोनकर द्वारा सदस्यों को गुड पे अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सचिव प्रदीप सिंह द्वारा गेम, क्विज, अंताक्षरी आदि का प्रयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ अपना सहयोग दिया। इस आयोजन में अतुल सिंह, नीरज कुमार सिंह, सर्वेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, रौनक साहू, दीपक साहू, दिलीप जायसवाल डॉ प्रशांत द्विवेदी, डॉ चंदन नाथ गुप्ता, अमित सोनी, देवानंद, जगदीश चंद्र मौर्य 'गप्पू', हसन अब्बास, शिवेंद्र सेठ, डॉ सतीश चंद्र मौर्य,अजय पाल,संजय जैसवाल, वैभवश्रीवास्तव,अचल साहू, आनंद साहू, राजीव साहू, जगरनाथ मोदनवाल, सहित तमाम लायन साथियों ने अपना सहयोग दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ