युवाओं से ही मिलेगा देश को सम्मान और गौरव: कुलपति


कुलपति ने किया ध्वजारोहण, सुरक्षाबलों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय को  पांच लाख की सम्मान राशि देने का प्रस्ताव

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व उन्होंने महात्मा गांधी, वीर बहादुर सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल समेत अन्य महापुरुषों की मूर्तियों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने स्वतंत्रता संग्राम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बलिदानियों की गौरव गाथा का प्रतीक है स्वतंत्रता दिवस।
उन्होंने कहा कि हमारे युवा देश की पूंजी है। हमें इनके साथ मिलकर देश के सहयोग में अपनी भूमिका निभानी चाहिए ताकि देश का सम्मान विकास और गौरव बना रहे। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव इस बात का प्रमाण है कि हमने 75 वर्षों में बहुत कुछ उन्नति की। हमने देश को बहुत कुछ दिया ऐसा इसलिए हुआ कि हमने सब कुछ भुलाकर एकजुटता का संकल्प लिया। उन्होंने कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य व विश्वविद्यालय के छात्र ललित उपाध्याय को पांच लाख की सम्मान राशि खिलाड़ी सम्मान समारोह के अवसर पर देने के लिए माननीय कुलाधिपति के पास प्रस्ताव भेजने को कहा।
 उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। समारोह का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, उप कुलसचिव एवं समस्त सहायक कुलसचिव, चीफ प्रॉक्टर, चीफ वार्डन, समस्त संकायाध्यक्ष, समस्त विभागाध्यक्ष  समेत शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस