पीयू परिसर पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा 15 सितंबर को, अन्य‌ विभागों में 6 सितंबर से सीधे प्रवेश प्रक्रिया शुरू


जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि 6 सितंबर निर्धारित की गई है। डी फार्मा, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स एमबीए और एमबीए एग्री बिजनेस में प्रवेश परीक्षा 15 सितंबर 2021को होगी।
पीयू कैट के समन्वयक डॉ.  रजनीश भास्कर के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर के पाठ्यक्रमों में जहां प्रवेश परीक्षा नहीं है वहां प्रवेश प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू होगी।  डी फार्मा, बीसीए, बीकॉम (ऑनर्स),एमबीए और एमबीए एग्री बिजनेस में प्रवेश परीक्षा 15 सितंबर 2021को होगी। आठ सितंबर से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से अपलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर के इंजीनियरिंग संस्थान में होगी।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि 6 सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाणपत्र के साथ विभाग में संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं। 
प्रो राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के विभिन्न विभागों के एमएससी रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित व भूगर्भ विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 6 सितम्बर से प्रारम्भ हो रही है। संस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह ने बताया कि 6 सितम्बर से बीएससी गणित वर्ग में भी प्रवेश प्रकिया शुरू होगी। रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि एमएससी रसायन विज्ञान में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्र के साथ एक प्रति फ़ोटो कापी व पासपोर्ट साइज फ़ोटो के साथ विभाग में प्रवेश के लिए संपर्क कर सकते है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ