5 सितंबर से 7 सितंबर तक तीन दिवसीय योग की कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए वरदान है योग- विरेन्द्र योगी

योग गुरु बाबा रामदेव की प्रेरणा से जन जन तक योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को पहुंचाकर लोगों को पूर्णतः स्वस्थ और खुशहाल बनानें के उद्देश्य के तहत युवा भारत के जिला प्रभारी भूपेंद्र योगी के नेतृत्व में अमिलिया स्थित बलहाकम संस्थान में रविवार से तीन दिवसीय योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया है। रविवार को प्रातः कालीन योग सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा योग के मूलभूत सिद्धांतों के साथ क्रियात्मक अभ्यासों को कराते हुए उनसे होनें वाले लाभों को बताया गया। श्री हरीमूर्ति के द्वारा सर्वाइकल, स्पोन्डलाइटिस, कमर, गर्दन, और कंधों से सम्बन्धित समस्याओं से पूर्णतः समाधान हेतु उनसे सरल और सहज व्यायामों के साथ आसनों का अभ्यास कराया गया और बताया कि जब नियमित और निरन्तर किसी ध्यानात्मक अवस्था में किसी विशेष आसन में लम्बें समय तक प्राणायामों का अभ्यास किया जाता है तो उसका मनोदैहिक स्वास्थ्य पर बहुत ही गहरा असर पड़ता है इसलिए अधिक से अधिक समय तक इन्टिग्रेटेड योगाभ्यास को अपनी जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हुए जन जन तक एक महाअभियान की तरह पहुंचाने की जरूरत है।भारत स्वाभिमान के प्रभारी विरेन्द्र योगी के द्वारा बताया गया है कि दिव्यतम स्वास्थ्य के लिए योग एक वरदान साबित हो गया है। युवा भारत के जिला प्रभारी भूपेंद्र योगी नें बताया कि योग और स्वास्थ्य एक दुसरे के पूरक हो चुके हैं और आज युवा योग के क्षेत्र में अपना बेहतरीन व्यवसायिक कैरियर बनाकर योग जैसी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित कर सकते हैं।इस मौके पर पतंजलि योग परिवार के संरक्षक शील कुमार, कमलेश जी, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री प्रशान्त जी, सुरेश जी,तीरथ जी, राजेंद्र,रामबली,श्याम जी,प्रवीण, अभिषेक और विनय सहित अन्य साधक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ