बसपा से निष्कासित राम अचल और लालजी वर्मा मिले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से



एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत शुक्रवार को बसपा से निष्कासित राम अचल राजभर और लालजी वर्मा ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।  इससे समाजवादी पार्टी में लालजी वर्मा और राम अचल के जाने का रास्ता साफ नजर आ रहा है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने दोनों नेताओं को पिछले दिनों पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद से ही इन दोनों नेताओं के अगले कदम को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। राम अचल राजभर अकबरपुर सीट से विधायक हैं तो वहीं लालजी कटेहरी से विधायक निर्वाचित हुए थे। बसपा से निकाले जाने से पहले वे पार्टी के नेता विधानमंडल दल थे। जबकि राम अचल को राष्ट्रीय महासचिव तक की जिम्मेदारी मिली थी। दोनों नेताओं को मुख्यमंत्री मायावती के साथ उनकी कैबिनेट में भी शामिल किया गया था। दोनो मायावती के खास सिपह सालार माने जाते रहे है। लालजी वर्मा कुर्मी समाज में अपनी ग्राह्यता रखते है तो राम अचल राजभर समाज के बड़े नेताओ में शुमार है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस