गणेश भगवान की प्रतिमा विसर्जित करने गये पांच लोंगो की नदी में डूबने से मौत,कस्बे में मातमी सन्नाटा



उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में आज रविवार को बड़ा हदसा हो गया है गणेशोत्सव के पश्चात आज कल्याणी नदी में मूर्ति विसर्जन करने गये पांच युवक पानी में समा गये जिसके कारण परिवार सहित मुहल्ले में कोहराम मचा हुआ है। 
मिली खबर के अनुसार आज दिन में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए 5 लोग कल्याणी नदी में डूब गए। इनके डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से पांचों की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी हैं।
बताया जा रहा है कि नदी के पानी में बहाव तेज होने के कारण डूबे हुए लोंगो की तलाश में भी दिक्कतें हो रही है। मसौली थाना क्षेत्र के सहादत गंज कस्बा के रहने वाले नारायणधर पांडेय, हरिश्चन्द्र, नीलेश पटवा, मुन्नी पटवा पत्नी मदन, धर्मेंद्र कश्यप व सूरज पटवा शामिल हैं।
लापता होने वालों में मुन्नी व सूरज मां-बेटा बताये जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से सभी की तलाश करवा रही है लेकिन अभी तक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस