छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण जरुरी : प्रो.अजय प्रताप

सशक्त महिला एवं भविष्य का भारत विषय पर हुई संगोष्ठी

जौनपुर। मिशन शक्ति फेज-3  के अंतर्गत वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा गुलाबी देवी महाविद्यालय में" सशक्त महिला एवं भविष्य का भारत" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेें ज्योति यादव, अनुराधा यादव, स्वाति विश्वकर्मा, रोहित, अभिनव, एकता, उज्जवला विश्वकर्मा, नेहा, नाजिया बानो, रेशमा, पूनम यादव आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।बतौर वक्ता डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव (समन्वयक मिशन शक्ति ) ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में बृहद जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षा से संबंधित  पुलिस प्रशासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर भी छात्राओं से साझा किया।  इस अवसर पर बतौर वक्ता प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि छात्राएं तभी सशक्त होंगी जब वह आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए आवश्यक है कि वो रोजगार परक शिक्षा लें।   विश्वविद्यालय में  बच्चों  को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बहुत सारे रोजगारपरक कोर्स चलाए जा रहे हैं जिसमें व्यापारिक मनोविज्ञान विभाग अपनी अलग पहचान रखता है

बतौर वक्ता डॉ धीरेंद्र चौधरी ने कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है बस आवश्यक है कि वह किसी भी  नकारात्मक बात को बहुत ज्यादा दिल से न लें ,क्योंकि  बहुत सारी बातें समाज द्वारा ऐसी कही जाती है जिन्हें वह अपने दिल से ले लेती हैं और अपने आप को पीछे कर लेती हैं, ऐसे में आवश्यक है की मजबूती से अपने द्वारा लिए गए निर्णय के लिए खड़े रहना। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ नरेश यादव ने किया । इस अवसर पर डॉ अन्नू त्यागी ,डॉ नीलू मौर्य, डॉ सीमा यादव,उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस