भाजपा के आठ विधायको को सपा के सम्पर्क में होने का दावा राकेश राठौर मिले अखिलेश यादव से गर्माई सियासत


उत्तर प्रदेश में सत्ता अपने पास रखने के बड़े अभियान में लगी भारतीय जनता पार्टी में उस समय हलचल मची जब सीतापुर सदर से विधायक राकेश राठौर ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट की। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने नेताओं ने दावा किया कि भाजपा के आठ विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सम्पर्क में हैं। यह लोग कभी भी भाजपा छोड़ सकते हैं।

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कई बार कठघरे में खड़ा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश राठौर ने रविवार शाम को अखिलेश यादव से भेंट की। विधायक राकेश राठौर कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार पर सावालिया निशान खड़े कर चुके हैं। आज भी उनकी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से भेंट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। विधायक राकेश राठौर की आज की इस मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि अभी भाजपा के आठ विधायक अखिलेश यादव के संपर्क में हैं और टिकट मांग रहे हैं। राकेश राठाौर की अचानक अखिलेश यादव से इस मुलाकात की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।

राकेश राठौर की अखिलेश यादव से इस मुलाकात से भाजपा को झटका जरूर लगेगा। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को सीतापुर बड़ा झटका लग सकता है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भाजपा विधायक राकेश राठौर की मुलाकात के बाद सियासत तेज हो गई है। अटकलें लगाई जानें लगी हैं कि भाजपा विधायक राकेश राठौर जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं। अगर राकेश राठौर सपा में शामिल होते हैं तो विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए बड़ा झटका जरूर होगा।

भाजपा विधायक राकेश राठौर भी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव का कहना है कि उन्होंने भी इन तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर ही देखा है। राकेश राठौर ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है या नहीं, इस बारे में अभी उन्हें जानकारी नहीं है। सूत्रों की मानें तो भाजपा विधायक राकेश राठौर और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुलाकात करीब चार दिन पहले हुई थी। रविवार को विधायक के कुछ नजदीकियों ने ही इन तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया है। ऐसे में इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद से ही सियासी पंडित मुलाकातों के मायने तलाशने लगे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ