लाइन बाजार पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश को पैर में लगी गोली बदमाश गिरफ्तार


जौनपुर । थाना लाइन बाजार क्षेत्र स्थित सीहीपुर में आज बुधवार प्रातः लगभग पांच बजे पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। जबकि एक सिपाही को भी जख्मी होने की खबर है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। 
मिली खबर के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी निवासी आदर्श श्रीवास्तव सानू कई मामलों में वांछित था। थानाध्यक्ष लाइनबाजार के मुताबिक एक दिन पहले उसने यूपी सिंह कॉलोनी से एक महिला की सोने की चेन छीन लिया था। रात में गश्त पर निकली पुलिस को आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाला आदर्श श्रीवास्तव बाइक से अपने घर जा रहा है। 
उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस निकल पड़ी। लेकिन सीहीपुर में आदर्श , पुलिस को देख कर फायरिंग कर दिया, जो कांस्टेबल विनोद कुमार को हाथ में छूती हुई निकल गई। वही पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो आदर्श के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी बदमाश पर लूट सहित कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है। बदमाश के पास से असलहा और मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाई करने के  साथ बेहतर उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में ही वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस