दीवानी न्यायालय के युवा अधिवक्ता सुबास चन्द शुक्ला का आज हूआ निधन,जिले में शोक की लहर


जौनपुर। दीवानी न्यायालय के युवा अधिवक्ता एवं जनपद के दक्षिणान्चल बरसठी के पास स्थित गनापुर गांव के मूल निवासी सुबास चन्द शुक्ला का आज वाराणसी स्थित टाटा मेमोरियल में निधन हो गया है उनके निधन की खबर वायरल होते ही जनपद के अधिवक्ता समाज सहित प्रबुद्ध जनो के बीच शोक की लहर छा गयी है। शुभ चिन्तक सहित आम जन मानस इनके निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हो गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार विगत महाशिवरात्रि के दिन सुबास शुक्ला को चक्कर आने पर जांच करायी गयी तो ब्रेन में ट्यूमर निकला इनका इलाज पीजीआई फिर दिल्ली गंगाराम अस्पताल  में एम्स के चिकित्सको द्वारा किया गया ठीक होने पर इलाहाबाद लाये गये फिर तबीयत खराब हुई और किडनी की समस्या उत्पन्न हुई तो पुन: दिल्ली एम्स में इलाज कराने के बाद वाराणसी लाया गया था। 
वाराणसी में अचानक तबीयत फिर बिगड़ी तो टाटा मेमोरियल अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया जहां आज उन्होंने अन्तिम सांस लिया और चिर निद्रा में हमेशा के लिए सो गये। उनके निधन की खबर वायरल होते ही जनपद में कोहराम मच गया है। खबर है कि अन्तिम संस्कार भी वाराणसी में होगा। 

Comments

  1. विनम्र श्रद्धांजलि, बहुत दुखद

    ReplyDelete
  2. अत्यन्त दुःखद ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस