रिश्वत लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार, भेजा गया सलाखों के पीछे


भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सात सदस्यीय टीम ने खेत की पैमाइश और रिपोर्ट देने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को गाजीपुर के औड़िहार बाजार से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायतकर्ता की तहरीर पर लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसका चालान कर दिया गया।
खानपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी शिकायतकर्ता मूलचंद यादव ने कुछ दिन पूर्व वाराणसी के भ्रष्टाचार निवारण संगठन को पत्र लिखकर शिकायत की कि गौरी गांव के लेखपाल प्रमोद कुमार खेत की पैमाइश रिपोर्ट के नाम पर पांच हजार रुपये मांग रहे हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे लेखपाल पैसे लेने के लिए औड़िहार बाजार पहुंचा। जहां शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे रुपये लेखपाल दे दिए। इसी दौरान वाराणसी से भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सात सदस्यीय टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ के बाद कोतवाली ले आए।
इधर शिकायतकर्ता की ओर से लेखपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी लेखपाल का चालान कर दिया। एंटी करप्शन टीम प्रभारी संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि लेखपाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। इस संबंध में सैदपुर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारक टीम ने विधिक कार्रवाई करने के बाद लेखपाल को हिरासत में दिया तत्पश्चात पुलिस ने विधिक कार्यवाई कर जेल भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस