मरीज बन कर आये बदमाशो ने प्रधान पति को मारी गोली घायल पहुंचा ट्रामा सेंटर


यूपी के सोनभद्र जिले के लोहरा गांव में बीती रात बदमाशों ने क्लीनिक के अंदर घुसकर ग्राम प्रधान के पति सुरेश बाबू को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान मीरा के पति सुरेश बाबू उर्फ पुजारी (35) को सीएचसी मधुपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव की प्रधान मीरा देवी के पति सुरेश अपने घर मे ही क्लीनिक चलाते हैं। रविवार रात करीब 10:30 बजे दो व्यक्ति उपचार कराने के बहाने क्लीनिक पर पहुंचे। उसी दौरान बदमाशों ने सुरेश पर फायर कर दिया। पैर में गोली लगते ही सुरेश लहूलुहान होकर गिर गया और शोर मचाने लगा।
शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ  चौकी इंचार्ज जैनेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। कुछ देर बाद कोतवाल सत्य नारायण मिश्र भी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन घायल को पीएससी मधुपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस