पुलिस को चुनौती : चौकी से चुरा ले गये सीसीटीवी कैमरा, पुलिस घटना से जता रही अनभिज्ञता


जौनपुर। चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अंत्येष्टि स्थल रामघाट पर स्थापित मां काली पुलिस चौकी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को उड़ा ले गए। यहां बता दे कि विगत 14 अक्टूबर को चौकी की स्थापना की गयी लेकिन वहां पर किसी पुलिस कर्मी की पोस्टिंग नहीं की गयी लगातार ताले लटके हुए थे। चौकी के बाहर 13 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे, लेकिन डीवीआर व मानीटर न लगने के कारण क्रियाशील नहीं थे। हलांकि पुलिस चोरी से इन्कार कर रही है। 
मिली खबर के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित रामघाट पर लगातार अवांछनीय तत्वों के जमावड़े की शिकायतें मिलने पर एएसपी (सिटी) डा. संजय कुमार ने विगत 14 अक्टूबर को पुलिस चौकी का उद्घाटन करके पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाने के निर्देश दिया था। कैमरों को संचालित करने के लिए चौकी के अंदर डीवीआर मशीन व मानीटर लगाए जाने की बात कही थी। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते अभी डीवीआर मशीन व मानीटर लग नहीं सका था। इतना ही नहीं, उद्घाटन के बाद से ही चौकी पर ताला लगा दिया गया था। कैमरे चोरी होना चर्चा का विषय बन गया है। लोग कह रहे हैं कि अवांछनीय तत्वों ने ऐसा करके पुलिस महकमे को चुनौैती दी है। लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने कैमरे चोरी होने की घटना से अनभिज्ञता जताई है।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस