सिपाही ने महिला से किया छेड़छाड़,गुस्साए ग्रामीणो ने चौकी का किया घेराव प्रदर्शन



जौनपुर। थाना जलालपुर की अधीनस्थ चौकी पराऊगंज क्षेत्र की महिला ने एक पुलिस कर्मी पर अपने साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है खबर वायरल होते ही इलाके की जनता आक्रोश व्यप्त हो गया और पुलिस चौकी का घेराव करके जमकर प्रर्दशन किया। पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा आरोपी सिपाही के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रर्दशन समाप्त कराया। 

चौकी क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया कि पराऊगंज पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही उसे करीब दस दिनों से परेशान कर रहा है। आज शाम को उसने मुझे अपना मोबाइल नम्बर दे रहा था तथा मेरा नम्बर मांग रहा था मेरे द्वारा मना करने पर उसने मुझे अपने गाड़ी पर बैठा रहा था तथा अश्लील हरकत भी कर रहा था। यह बात युवती के परिजनों व आसपास के लोगो को हुई तो ग्रामीण आक्रोशित होकर पुलिस चौकी का घेराव करके जमकर प्रर्दशन करते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक चले प्रर्दशन के बाद पुलिस के आला अफसरो ने जनता को समझा बुझाकर प्रर्दशन को समाप्त कराया। इस मामले पर पुलिस के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी से बात नही हो पायी। हलांकि अधिकारी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की बात भले ही किये है लेकिन समाचार जारी किये जाने तक सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस