जौनपुर में भोजपुरी फ़िल्म 'लव ने बना दी जोड़ी' की शूटिंग


जौनपुर। रामा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म 'लव ने बना दी जोड़ी' जिसके निर्माता विजय विश्वनाथ विश्वकर्मा और निर्देशक सचिन यादव हैं। खबर है कि निर्माता और निर्देशक दोनो जनपद जौनपुर मूल के निवासी हैं । फ़िल्म के लेखक शशि कुमार, फिल्म के मुख्य कलाकारों में सुपरस्टार प्रमोद प्रेमी यादव , मनीषा यादव, अयाज़ खान,रितू पाण्डेय, मनोज द्विवेदी,गिरीश शर्मा,नीरज यादव, रजनीश पाठक ,रजनीश सिंह, रोहित सिंह एवं डॉ ब्रजेश कुमार यदुवंशी हैं। यदुवंशी एक पिता के रोल में नजर आयेंगे। तकनीकी टीम में कैमरामैन प्रदीप शर्मा,संगीत ओम झा,मारधाड़, मुकेश राठौर ने दिया है । निर्माता विजय विश्वकर्मा ने बताया  की इस फिल्म की खासियत यह कि इसमें साफ सुधरे गीत और संगीत के साथ साथ पारिवारिक कहानी देखने को मिलेगी। भोजपुरी माटी की सुगंध भोजपुरी फिल्मो के दर्शको को देखने को मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस