अब सीएम का जनपद में दूसरा दौरा शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में,जानें कब आ सकते है सीएम



जौनपुर। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर अब मुख्यमंत्री का शाहगंज विधानसभा में आगमन को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी स्थल के चयन की प्रक्रिया में जुट गये है।आज बुधवार को एडीएम राजकुमार द्विवेदी अन्य अधिकारियों के साथ जमुनियां में गजराज सिंह इंटर कालेज और नेशनल इंटर कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर का निरीक्षण किया। हलांकि अभी स्थान का चयन नहीं किया जा सका है।
 प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ  24 अक्टूबर को शाहगंज आने की सुगबुगाहट है इससे अधिकारियों में खलबली मची है। उनका हेलीकाप्टर कहाँ उतारा जाय, जन सभा कहाँ उपयुक्त रहेगी, इसको लेकर प्रशासनिक अमला कवायद शुरू कर दिया है। बतादे जमुनियाँ इंटर कालेज में इसके पूर्व भी लोक सभा के चुनाव के समय सीएम योगी का आगमन हो चुका है। सभा स्थल के निरिक्षण में अपर जिलाधिकारी के साथ एसडीएम शाहगंज राजेश कुमार, तहसीलदार अभिषेक, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस