सवाल: आखिर सिपाही ने आत्म हत्या क्यों किया,कौन है जिम्मेदार ?



जौनपुर। जनपद जौनपुर के थाना केराकत इलाके के निवासी एक सिपाही ने आज रविवार को वाराणसी स्थित पुलिस लाइन में खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली है। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर कोई सुसाइड नोट न मिलने से सिपाही के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खबर है कि केराकत (जौनपुर) निवासी मृत सिपाही अनील राय पुत्र हरिकेश राय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की सुरक्षा में ड्यूटी देता था। 
पुलिस लाइन में गोली की आवाज से सनसनी मच गई। कमरे में जाकर लोगों ने देखा तो अवाक रह गए। सिपाही ने कार्बाइन को पेट पर रखकर ट्रिगर दबा दी थी। उसे चार से पांच गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा कि खुदकुशी करने वाला सिपाही किसी गंभीर बीमारी से परेशान था। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हलांकि केराकत सीओ से उसके गांव के बिषय में जानकारी करने पर सीओ केराकत ने बताया सूचना मिली है मृतक सिपाही के गांव को पता किया जा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस