सीएम योगी का आदेश दो बहने एक साथ पढ़ती है तो एक की फीस माफ, प्राइवेट कालेजो के लिए यह निर्देश


 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निजी कालेज व शिक्षण संस्थान में यदि दो या दो से अधिक सगी बहने एक साथ पढ़ती हैं तो उनमें से एक ही फीस माफ की जाएगी। इसके लिए सरकार पहले निजी शिक्षण संस्थानों को प्रेरित करेगी यदि वह फीस माफ नहीं करेंगे तो इसकी भरपाई सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी विद्यालयों में स्नातक तक शिक्षा नि:शुल्क पहले से दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1.51 लाख मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस वर्ष 30 नवंबर तक हर हाल में सभी को छात्रवृत्ति दे दी जाए।
उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण का काम विभाग मिशन मोड में करें। दरअसल, हर साल दो अक्टूबर व 26 जनवरी को छात्रवृत्ति दी जाती है। किंतु विधानसभा चुनाव होने के कारण इस वर्ष 27 दिसंबर को ही छात्रवृत्ति वितरण की योजना थी। अब मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक सभी को छात्रवृत्ति देने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने बटन दबाकर छात्रवृति की रकम खाते में ट्रांसफर की। उन्होंने 10 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र भी दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस